ePaper

सिगरेट का पैसा मांगने पर दिव्यांग दुकानदार की हत्या

Updated at : 03 Sep 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
सिगरेट का पैसा मांगने पर दिव्यांग दुकानदार की हत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुधीटोला गांव में मंगलवार की रात अपनी किराना दूकान पर बैठे दिव्यांग मुन्ना यादव को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों के शिकायत पर पुलिस गांव के संदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के दुधीटोला गांव में मंगलवार की रात अपनी किराना दूकान पर बैठे दिव्यांग मुन्ना यादव को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों के शिकायत पर पुलिस गांव के संदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों ने घटना को लेकर गांव के आठ लोगों को आरोपित किया है.इस संबंध में एसडीपीओ अमन ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले लगातार छापेमारी की जा रही है.इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.परिजनों की मांग पर स्पीडी ट्रायल के लिए लिखा जायेगा. दिव्यांग पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़ दिव्यांग मृतक किराना दुकानदार मुन्ना यादव की दिव्यांग पत्नी देवंती देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजन यह सोचकर साढ़े तीन साल पूर्व दोनों की शादी कर दिए की जीवन में दोनों एक दूसरे का सहारा बनेंगे. लेकिन ईश्वर को को कुछ और ही मंजूर था.मृतक को को तीन साल की पुत्री व एक साल का पुत्र है. पति की हत्या के बाद पत्नी देवंती देवी बेसुध पड़ी है. परिजनों के दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया है. आसपास के घरों में चूल्हा नहीं जला है. एसडीएम हुई भावुक मुन्ना यादव की हत्या के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद एसडीएम अनिता सिन्हा मृतक की पत्नी देवंती देवी को ढांढस बाधाने सड़क पर बैठ गई. एसडीएम ने मृतक की पत्नी का आंसू पोछा. इस दौरान एसडीएम भी भावुक हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन