डीएलएड 2026-28: दूसरी चयन सूची जारी, 8 सितंबर तक नामांकन; इस तारीख को आएगी तीसरी सूची
डायट सिवान | Prabhat Khabar Network
Bihar DElEd 2026-28 सत्र के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी गई है. चयनित उम्मीदवार 8 सितंबर तक अपने आवंटित संस्थान में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. बेहतर संस्थान के लिए स्लाइड-अप का विकल्प भी मौजूद है.
DElEd Second Selection List 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आधार पर सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है. दूसरी चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में 8 सितंबर तक नामांकन लेना होगा. इसी अवधि में बेहतर विकल्प वाले संस्थान में सीट पाने के लिए स्लाइड अप का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.
आपके शहर में
5 सितंबर को जारी हुई दूसरी सूची
दूसरी चयन सूची 5 सितंबर को जारी की गयी है. चयनित अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से आवंटित प्रशिक्षण संस्थान की जानकारी प्राप्त कर इंटीमेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित संस्थान पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
बेहतर संस्थान के लिए स्लाइड अप का विकल्प
नामांकन के बाद इच्छुक अभ्यर्थी उच्च वरीयता वाले संस्थान में सीट मिलने की संभावना के लिए स्लाइड अप का विकल्प चुन सकेंगे. इसके तहत अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के अनुसार उपलब्ध सीट मिलने पर संस्थान बदलने का अवसर मिल सकता है.
9 सितंबर को सीटों की स्थिति होगी अपडेट
समिति के कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 सितंबर को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों को पोर्टल पर सीटों की स्थिति अपडेट करनी होगी. इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर आगे की नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
12 सितंबर को जारी होगी तीसरी सूची
पहली और दूसरी चयन सूची में स्थान नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों तथा उपलब्ध होने वाली रिक्त सीटों के आधार पर 12 सितंबर को तीसरी चयन सूची जारी की जायेगी. तीसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 सितंबर तक नामांकन का अवसर मिलेगा. समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथियों में नियमित रूप से अपने लॉगिन की जांच करते रहें और आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में समय पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए