हथियार के बल पर मारपीट के मामले में दो पर प्राथमिकी, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन

गुठनी थाना | Prabhat Khabar Network

सीवान जिले के सोहगरा गांव में हथियार के बल पर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई है. दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. मौके से हथियार और बाइक भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव में शनिवार की देर रात हथियार के बल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सोहगरा गांव में हथियार के बल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस को मौके पर पहुंचता देख बाइक सवार दोनों आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

कट्टा, कारतूस समेत बाइक और मोबाइल बरामद

पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक रेसर बाइक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

बाइक और मोबाइल के आधार पर हुई पहचान

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल से बरामद बाइक और मोबाइल फोन के आधार पर फरार दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गयी है. आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के भुलौली गांव निवासी कैस अंसारी और सोहगरा गांव निवासी रौशन सिंह उर्फ खुटा सिंह के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन