सीवान: राजू-शंभू का 27वां शहादत दिवस, भाकपा माले ने सभा आयोजित कर किया याद

Updated:
विज्ञापन

साथियों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाकपा माले नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा माले ने अपने दिवंगत कार्यकर्ताओं राजू और शंभू की 27वीं शहादत दिवस मनाई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई. संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

हसनपुरा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत स्थित रौजा गढ़ परिसर में बुधवार को भाकपा माले की ओर से पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता राजू और शंभू का 27वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शंभू के बड़े भाई सत्येंद्र यादव ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर की. इसके बाद उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत साथियों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

शहादत से संघर्ष की प्रेरणा लेने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि राजू और शंभू की हत्या सामंती ताकतों द्वारा गोली मारकर की गयी थी. उन्होंने कहा कि दोनों साथियों की शहादत आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. वक्ताओं ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा तथा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

संघर्ष को और मजबूत करने की जरूरत

जिला कमेटी सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि शहीद साथियों के सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष को और मजबूत करने की जरूरत है. सभा में सरकार की नीतियों, छात्रों पर गोली चलाने, गरीबों के मान-सम्मान से जुड़े मुद्दों तथा बाबा साहेब पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी.

उमेश प्रसाद ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन दयानंद कुशवाहा ने किया. मौके पर जिला कमेटी सदस्य शीतल पासवान, आंदर प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, सिसवन प्रखंड सचिव व्यास यादव, विकास यादव, जयनाथ यादव सहित अन्य ने संबोधित किया.

इस दौरान हंसनाथ राम, मुकेश कुशवाहा, हृदयानंद यादव, रामावती देवी, इकबाली, सत्येंद्र राम, नथुन पटेल, मुन्ना प्रसाद, लालजी यादव, मुस्लिम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन