कांग्रेस कार्यकर्ता 30 और 31 को देंगे धरना
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 Jan 2026 10:27 PM
मनरेगा का नाम बदलने व गरीबों, लोक अधिकार से खिलवाड़ और बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं आम जन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी 30 और 31 जनवरी को प्रखंड एवं नगर पंचायतों में धरना देगी.
प्रतिनिधि,सीवान. मनरेगा का नाम बदलने व गरीबों, लोक अधिकार से खिलवाड़ और बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं आम जन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी 30 और 31 जनवरी को प्रखंड एवं नगर पंचायतों में धरना देगी. इसको लेकर मंगलवार को गुठनी, मैरवा, नौतन तथा दरौली जाकर पार्टी नेताओं ने जनसम्पर्क किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने मनरेगा बचाओ संग्राम एवं आम जन की समस्याओं को लेकर जिले के प्रखंडों एवं नगर पंचायतों में धरना को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है. जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय को बसंतपुर, प्रदुमन राय को हसनपुरा,रमेश उपाध्याय को गोरियाकोठी,शमीम अहमद को बड़हरिया नगर,डॉ. के. एहतेशाम अहमद को बसंतपुर नगर,प्रेमचंद सिंह को आन्दर,अशोक कुमार सिंह को गुठनी,मेराज अहमद तथा खालिद जमशेद को सीवान नगर,इरफान अहमद को सिसवन,विश्वनाथ यादव को नौतन,हाफिज ज़ुबैर को हुसैनगंज,यशवंत कुमार चमन को भगवानपुर हाट, मो. हक को दरौंदा,पंचदेव राम को मैरवा, रुदल बागी को दरौली, जवाहर राम को मैरवा नगर, अली हुसैन को गोपालपुर नगर,सत्येंद्र सिंह को लकड़ी नबीगंज, शशि कुमार को सीवान सदर, रिजवान अहमद को पचरुखी,जब्बार हुसैन को महाराजगंज नगर, पूनम सिंह को बड़हरिया,लवलीन चौधुर को महाराजगंज,अजीत उपाध्याय को रघुनाथपुर,शाश्वत शेखर को आन्दर नगर, सेराज अहमद को हसनपुरा नगर और राधेश्याम शर्मा को जीरादेई का पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










