सीवान में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन

विरोध मार्च निकालते

सीवान में कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रतिरोध मार्च निकाला. पार्टी ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Siwan Congress Protest March: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे की वापसी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी वाले कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. कचहरी रोड स्थित जिला परिषद गेट से निकला मार्च जेपी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजनीतिक प्रतिशोध का कांग्रेस ने लगाया आरोप

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के निम्नतम स्तर तक पहुंच चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

सुशील कुमार ने कहा कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया और कथित रूप से शुद्धिकरण करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी.

सत्ता स्थायी नहीं, जनता सब देख रही : अशोक कुमार सिंह

किसान कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी को जनता देख रही है. सत्ता किसी के लिए स्थायी नहीं होती. उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर हर बात का जवाब देती है.

कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया.

दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रतिरोध मार्च और सभा में डॉ. के. एहतेशाम अहमद, मेराज अहमद, शशि कुमार, हाफिज जुबैर, केशव प्रसाद, कुतुबद्दीन अहमद, राधेश्याम शर्मा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन