सीवान: दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति और परिवार छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी, बोली- बच्चों की चिंता नहीं

Updated:
विज्ञापन

महिला व उसका प्रेमी की तस्वीर

दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली. उसने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया. महिला ने कहा कि उसे बच्चों का कोई गम नहीं है.

विज्ञापन

Siwan love marriage: मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा में है. यहां दो बच्चों की मां ने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली. दोनों ने मैरवा के चंदनिया डीह मंदिर में शादी रचायी. शादी के बाद महिला ने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान नरहिया गांव निवासी संजना पटेल के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अनिल कुमार गोंड के रूप में बतायी जा रही है. बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा

बताया जाता है कि चार दिन पहले अनिल कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने नरहिया गांव पहुंचा था. इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. परिजनों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले को लेकर बातचीत की. बताया जाता है कि एक दिन बाद पुलिस ने दोनों से बांड भरवाने के बाद उन्हें छोड़ दिया.

पुलिस से छूटने के बाद मंदिर में रचायी शादी

पुलिस से छूटने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. इसके बाद दोनों मैरवा के चंदनिया डीह मंदिर पहुंचे और शादी कर ली. शादी के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने चली गयी.

पति और दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला

बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं. उसने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया है. महिला ने कहा है कि उसे बच्चों का कोई गम नहीं है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद नरहिया गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

सीवान नगर परिषद के पूर्व ईओ राजकिशोर लाल पर कार्रवाई, तीन वेतनवृद्धि रोकी गयीं, जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन