सीवान: दरौंदा में कांग्रेस की बैठक, 25 सितंबर तक संगठन गठन पूरा करने का लक्ष्य
कांग्रेस प्रखंड कमिटी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा | Prabhat Khabar Network
दरौंदा प्रखंड में कांग्रेस की प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित हुई. इसमें मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की गई. 25 सितंबर 2026 तक संगठन गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
siwan News : दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी ने की. बैठक में मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ स्तर के पदों पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की गयी.
25 सितंबर तक संगठन गठन पूरा करने का लक्ष्य
जिला अध्यक्ष जवाहर भाई ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि 25 सितंबर 2026 तक संगठन का गठन पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया.
बैठक में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी और निर्धारित समय के अनुसार संगठन गठन पूरा करने पर जोर दिया गया.
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मो. हक, कामेश्वर सिंह, इरसाद अशर्फी, ज्ञान भारती, मनोज राम, वीरेश कुमार, विजय शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, शशिकांत सिंह, रमेश उपाध्याय, अलाउद्दीन खान, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए