छह साल पहले मृत घोषित महिला यूपी से बरामद

Updated:
विज्ञापन

जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.छह साल पहले नैहर वालों द्वारा मृत घोषित महिला को जीबी नगर थाना के एसआइ पंकज कुमार पांडेय ने बरामद कर लिया. इस मामले के पंकज पांडेय ने बताया कि जीबी नगर थाना कांड संख्या- 243 /18 के तहत दहेज के लिए मामला दर्ज था. उन्होंने पीड़िता नेहा कुमारी को उतर प्रदेश के गोंडा से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

सीवान. जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.छह साल पहले नैहर वालों द्वारा मृत घोषित महिला को जीबी नगर थाना के एसआइ पंकज कुमार पांडेय ने बरामद कर लिया. इस मामले के पंकज पांडेय ने बताया कि जीबी नगर थाना कांड संख्या- 243 /18 के तहत दहेज के लिए मामला दर्ज था. उन्होंने पीड़िता नेहा कुमारी को उतर प्रदेश के गोंडा से बरामद कर लिया. जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा के संतोष राम ने अपनी पुत्री नेहा कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर शव गायब देने का उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. संतोष राम ने जीबी नगर थाना क्षेत्र के कला डुमरा निवासी अजीत कुमार राम व उनके परिजनों पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया था. जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी. छह सालों के बाद नेहा कुमारी की सही सलामत बरामदगी से ससुराल पक्ष के लोगों को बड़ी राहत मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन