चचेरे भाई के साथ फरार युवती का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 9:33 PM
मैरवा. थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव की 22 वर्षीय युवती का शव सोमवार को दाउदपुर रेलवे ढाला के समीप मिला है. मृतका गुड्डू साह की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी है.मृतका की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई.पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया. सोमवार को ज्योति का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया.
मैरवा. थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव की 22 वर्षीय युवती का शव सोमवार को दाउदपुर रेलवे ढाला के समीप मिला है. मृतका गुड्डू साह की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी है.मृतका की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई.पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया. सोमवार को ज्योति का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता गुड्डू साह ने बताया कि ज्योति की सगाई 17 अगस्त को हुई थी. उसकी शादी मैरवा थाना क्षेत्र के अटवा गांव में तय हुई थी. 24 अगस्त को ज्योति के चाचा का लड़का मुकेश कुमार ज्योति को लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि दोनों मुंबई जाकर शादी कर ली थी. दोनों रिश्ते में भाई बहन लगते हैं. दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था. सामाजिक दबाव के बाद दोनों ने गांव आने का फैसला किया. मुंबई से लौटने के बाद दाउदपुर रेलवे ढाला के समीप ज्योति का शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया है.वही मुकेश का कोई पता नही चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










