मनरेगा को केंद्र सरकार कर रही है कमजोर : कांग्रेस

मनरेगा का नाम बदल कर कानून को कमजोर करने व गरीबों व लोक अधिकार से खिलवाड़ करने समेत आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भी विभिन्न प्रखंडों पर धरना दिया. बसंतपुर, बड़हरिया, नवतन, गुठनी, सीवान सदर, महाराजगंज, हुसैनगंज, हसनपुरा, भगवानपुर हाट, लकड़ी नवीगंज में धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.
प्रतिनिधि,सीवान. मनरेगा का नाम बदल कर कानून को कमजोर करने व गरीबों व लोक अधिकार से खिलवाड़ करने समेत आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भी विभिन्न प्रखंडों पर धरना दिया. बसंतपुर, बड़हरिया, नवतन, गुठनी, सीवान सदर, महाराजगंज, हुसैनगंज, हसनपुरा, भगवानपुर हाट, लकड़ी नवीगंज में धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. विभिन्न प्रखंडों में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के स्वाभिमान एवं स्वावलंबन की पहचान है. जिसे मोदी सरकार खत्म करने पर आमादा है. किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार ने मनरेगा का न केवल नाम बदल गांधी को उससे गायब किया है वरन नए कानून के माध्यम से गरीबों एवं लोक अधिकार से खिलवाड़ किया है. कांग्रेस के प्रदेश के नेता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार जिस बेतहाशा रफ़्तार से बढ़ी है. प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने का सीधा मतलब गरीब- गुरबों को उनके काम के अधिकार से वंचित करना है. जिसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई वक़्त की मांग है. कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह,रमेश उपाध्याय, शशि कुमार, लवलीन चौधुर, सेराज अहमद, मेराज अहमद, राधेश्याम शर्मा, हाफिज जुबैर, कमल किशोर ठाकुर,इरफ़ान अहमद इम्तेयाज अहमद,रीना कुमारी, बच्चा सिंह,डॉ. केशव तिवारी,अलाउद्दीन अहमद,अमित कुशवाहा, शाहबाज अख्तर, ध्रुवलाल प्रसाद, राजेश कसेरा, सलमान सिद्दीकी, संस्कार यादव, मंसूर अली खान,संतोष पांडेय, सोहैल अहमद, विभिन्न प्रखंडों में हुए धरने में उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




