रूम का ताला तोड़ नगदी व लाखों के आभूषण की चोरी, घर के बाहर फेंके गए बक्से

Updated:
विज्ञापन
रूम का ताला तोड़ नगदी व लाखों के आभूषण की चोरी, घर के बाहर फेंके गए बक्से

भगवानपुर हाट के खपकट गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खपकट गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर रूम का ताला तोड़ नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण की चोरी कर ली. मामले में पीड़ित ललन सिंह ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरों में सो गए थे. गुरुवार सुबह उठने पर देखा कि जिस कमरे में उनकी पत्नी सो रही थीं, उसका दरवाजा बाहर से बंद था. दरवाजा खोलने के बाद दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां का ताला टूटा मिला. कमरे के अंदर रखी गोदरेज अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था. पीड़ित के अनुसार, अलमारी से सोने का मांगटीका, मंगलसूत्र, हार, चूड़ी, कान का झुमका, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, नई साड़ियां तथा 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए. चोर जाते समय घर में रखे चार बक्सों का सामान निकालकर उन्हें घर से कुछ दूरी पर स्थित बांसवारी में फेंक गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पीड़ित ने बताया कि चोरी किये गए सामान और चोरों का काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन