सीवान: सिसवन में जर्जर बिजली तार की चपेट में आकर भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

मृत भैंस की देखते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसवन के जगदीशपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर तार गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे और तारों को बदलने की मांग की है।

विज्ञापन

Siwan News : सिसवन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की दोपहर बिजली का जर्जर तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया. करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है.

विज्ञापन

खेत में चर रही थी भैंस, अचानक टूटकर गिरा तार

बताया गया कि स्थानीय निवासी शंकर यादव की भैंस खेत में चर रही थी. इसी दौरान जर्जर बिजली का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया. तार में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के कई तार लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं. इसके बावजूद समय रहते इन तारों को बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

पशुपालक को आर्थिक नुकसान, मुआवजे की मांग

भैंस की मौत से पशुपालक शंकर यादव को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

इंसानों की जान बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील

ब्रजेश सिंह ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को अविलंब बदलने की मांग की. उन्होंने कहा कि विभाग को समय रहते ऐसे तारों को बदलना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी इंसान की जान खतरे में न पड़े. ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

मृत भैंस की देखते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
मृत भैंस की देखते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन