बजट विकसित भारत को मजबूती देने वाला : मंगल

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे ने संसद में प्रस्तुत आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे जन-कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट बताया है. कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है, जिसमें कृषि, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे ने संसद में प्रस्तुत आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे जन-कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट बताया है. कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है, जिसमें कृषि, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है. मंत्री ने कहा कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है. पहला, आर्थिक विकास को निरंतर बढ़ाना और उसे स्थिर बनाए रखना. दूसरा, आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना. तीसरा, सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराना. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास का लाभ किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक समान रूप से पहुंचे और उनकी आकांक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदला जा सके. यह बजट विशेष रूप से देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करने वाला है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट में नई और रणनीतिक परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन