सीवान में पेट्रोल पंप के पास महिला से दिनदहाड़े छिनतई, बाइक सवार बदमाश 20 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो से जा रही एक महिला से पर्स छीन लिया. महिला के पर्स में 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां और बच्चों के साथ ऑटो से जा रही थी महिला

पीड़ित महिला बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी समा प्रवीन हैं. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां अफ्तरी खातून और बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा से सीवान शहर जा रही थीं. इसी दौरान बरहनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवक ऑटो के पास पहुंचे.

पर्स नहीं छोड़ने पर बदमाश ने मारा हाथ

महिला के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स खींचना शुरू कर दिया. उन्होंने पर्स बचाने की कोशिश की और उसे नहीं छोड़ा. इस दौरान पर्स खींचे जाने से वह ऑटो से गिरते-गिरते बचीं. आरोप है कि बदमाश ने उनके हाथ पर जोर से मारकर पर्स खींच लिया. पर्स का हैंडल महिला के हाथ में रह गया, जबकि बदमाश पर्स लेकर फरार हो गये.

पर्स में थे 20 हजार रुपये और मोबाइल

पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात रखे हुए थे. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से भाग निकले.

ऑटो चालक ने रोका वाहन, मचाया शोर

घटना के बाद ऑटो चालक ने वाहन रोक दिया और शोर मचाया. आसपास के लोग भी मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से काफी दूर निकल चुके थे. घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गयी.

शाम तक थाने में नहीं दिया आवेदन

बताया गया कि रविवार की शाम तक पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया था. वहीं, दिनदहाड़े हुई इस छिनतई की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है. लोगों का कहना है कि जब बदमाश दिन में ही इस तरह की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं, तो रात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति कैसी होगी, यह बड़ा सवाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन