सीवान के युवक का सोनपुर स्टेशन के पास मिला शव, नागालैंड से घर लौट रहा था
मृत युवक की फाइल फोटो
Bihar Crime News : सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी युवक का शव सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान माधो साह के पुत्र परमेंद्र साह के रूप में हुई है. बताया गया कि वह नागालैंड से अपने घर लौट रहा था.
Bihar Crime News : (रंजीत कुमार यादव) सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी युवक का शव सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान माधो साह के पुत्र परमेंद्र साह के रूप में हुई है. बताया गया कि वह नागालैंड से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दुखद घटना हो गई.
सूचना मिलते ही परिजनों में मचा हाहाकार
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन तत्काल सोनपुर के लिए रवाना हुए. मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
पत्नी की चीख-पुकार से नम हो गईं लोगों की आंखें
पति का शव देखते ही पत्नी अंजलि देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं. उनकी करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं. ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं.
तीन साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान
ग्रामीणों के अनुसार परमेंद्र साह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी. दंपति की कोई संतान नहीं थी. वह दो भाइयों में छोटे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहयोग करते थे. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मजदूरी कर परिवार चलाते हैं पिता
मृतक के पिता माधो साह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
मौत की वजह अब भी रहस्य, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल परमेंद्र साह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए