बर्फ लदे पिकअप के धक्के से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

. मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग के तितरा ब्रह्म स्थान के समीप शुक्रवार को सीवान से मैरवा जा रही अनियंत्रित पिकअप ने स्कॉर्पियो व बिजली पोल में टक्कर मारने के बाद एक अधेड़ को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

मैरवा. मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग के तितरा ब्रह्म स्थान के समीप शुक्रवार को सीवान से मैरवा जा रही अनियंत्रित पिकअप ने स्कॉर्पियो व बिजली पोल में टक्कर मारने के बाद एक अधेड़ को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के तितरा गांव निवासी 50 वर्षीय सिपाही साह के रूप में हुई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचाते हुए हंगामा किया और शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया. जिससे यातायात पूरी तरह छह घंटे बाधित रहा. सूचना पर पहुंचे डीएसपी अजीत प्रताप सिंह व थाना प्रभारी प्रमोद साह ने आक्रोशित लोगों को समझाया. इधर पुलिस ने पिकअप वैन सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया की शुक्रवार की सुबह बर्फ से लदी पिकअप सीवान से मैरवा जाने के दौरान तितरा में अनियंत्रित होकर बिजली पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए दरवाजे पर बैठे सिपाही साह को रौंद दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवावजे की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे विधायक अमरजीत कुशवाहा, जीरादेइ बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी तथा मैरवा थाना प्रभारी की संयुक्त बैठक के बाद सड़क जाम खत्म हुआ. बीडीओ ने पारिवारिक लाभ सहित सरकार द्वारा मिलने वाले मुआवजे को जल्द से जल्द देने का आश्वासन दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया कि पिकअप वैन सहित चालक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छह घंटे तक रहा सड़क जाम- तितरा में सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत की घटना परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया गया. जिससे लगभग छह घंटे तक यातायात प्रभावित हो गया. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन