नवलपुर दरगाह में उमड़ा हजारों नमाजियों का सैलाब, सीवान में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

Updated:
विज्ञापन
Bakrid 2026

नमाज अदा करते नमाजी

Bakrid 2026: सीवान शहर में बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक नवलपुर दरगाह में सुबह करीब 7:30 बजे हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की.

विज्ञापन

Bakrid 2026: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)

सीवान शहर में बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक नवलपुर दरगाह में सुबह करीब 7:30 बजे हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी. पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया.

नवलपुर दरगाह में दिखा आस्था का जनसैलाब

बकरीद की नमाज को लेकर सुबह से ही नवलपुर दरगाह में भारी भीड़ जुटने लगी थी. हजारों की संख्या में पहुंचे नमाजियों ने पूरी अकीदत और शिद्दत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. इमाम ने नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई.

नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई

नमाज खत्म होते ही दरगाह परिसर में मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. बुजुर्ग, जवान और बच्चों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. हिंदू समुदाय के लोग भी दरगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं.

340 संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट तैनात

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के संयुक्त आदेश पर जिले के 340 संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. नवलपुर दरगाह पर भी भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान मुस्तैद रहे.

ड्रोन कैमरे और सादे लिबास में पुलिस की निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे. पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई. इसके अलावा वज्र वाहन और अग्निशमन दस्ता भी अलर्ट मोड पर तैनात रहा. बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष लगातार क्षेत्र भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे.

शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण नमाज

नवलपुर दरगाह के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की.

प्रशासन के निर्देशों का हुआ पालन

जिला प्रशासन द्वारा साफ-सफाई बनाए रखने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने को लेकर जारी निर्देशों का लोगों ने पूरी तरह पालन किया. पूरे पर्व के दौरान प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए रहा. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहा. सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना को रोकने के लिए साइबर सेल की विशेष निगरानी रही. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ.

Also Read: मगध रेंज के आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई, जहानाबाद के साइबर इंस्पेक्टर को किया निलंबित

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन