अपराधियों ने सोने की चेन सहित 20 हजार रूपये लूटे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसवन. थाना क्षेत्र के तिलौता कौली छपरा नहर मार्ग पर जेलर के मठिया गांव मोड़ के समीप रविवार को एक बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर लूट का मामला सामने आया है.पीड़ित के मुताबिक बदमाश आठ की संख्या में चार बाइक से थे.

विज्ञापन

संवाददाता,सिसवन. थाना क्षेत्र के तिलौता कौली छपरा नहर मार्ग पर जेलर के मठिया गांव मोड़ के समीप रविवार को एक बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर लूट का मामला सामने आया है.पीड़ित के मुताबिक बदमाश आठ की संख्या में चार बाइक से थे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी आकाश कुमार सिंह अपनी बाइक से चैनपुर बाजार से कपड़ा खरीद कर अपने घर भरवलिया लौट रहे थे.इसी बीच चार बाइकों पर सवार आठ बदमाशों ने जेलर साहब के मठिया गांव मोड़ के समीप ओवरटेक कर रोक दिया. उसके बाद बदमाशों ने युवक के कनपटी पर पिस्टल तान दी.पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने मारपीट की और मोबाइल, सोने की चेन एवं 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी पीड़ित युवक ने सिसवन थाना को दी. सूचना पर सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित से पूछताछ की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन