ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के भीखाबांध निवासी व ऑर्केस्ट्रा संचालक 65 वर्षीय अभय किशोर उपाध्याय उर्फ अभय बाबा की मौत शनिवार की देर रात तीन बजे के आसपास सड़क दुर्घटना में हो गई.

विज्ञापन

संवाददाता, दरौंदा. थाना क्षेत्र के भीखाबांध निवासी व आर्केस्ट्रा संचालक 65 वर्षीय अभय किशोर उपाध्याय उर्फ अभय बाबा की मौत शनिवार की देर रात तीन बजे के आसपास सड़क दुर्घटना में हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा संचालक अभय किशोर उपाध्याय शनिवार की रात करीब दो बजे स्कॉर्पियो से छपरा स्टेशन जा रहे थे. सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लोग बंगाल से आ रहे थे, जिन्हें वे लेने के लिए जा रहे थे. इस बीच दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज के पास उनकी स्कॉर्पियो व ट्रक में टक्कर हो गयी. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है. जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. ऑर्केस्ट्रा में काम करने वालों को लाने जा रहे थे संचालक- भीखाबांध में महावीर झंडा मेला आयोजित होने वाला है. बताया जाता है कि उसी के लिए संचालक कुछ नर्तकियों को बंगाल से बुलाया था और वह सियालदह -बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा उतरने वाली थी. उन्हीं को लाने के लिए संचालक अभय किशोर उपाध्याय लाने जा रहे थे. इसी बीच यह घटना घट हो गयी. आर्केस्ट्रा संचालक अभय किशोर उपाध्याय के तीन लड़के व एक लड़की है. तीनों लड़के प्राणनाथ उपाध्याय, सोनू उपाध्याय व संदीप उपाध्याय अविवाहित हैं. जबकि लड़की की शादी हो चुकी है. घटना के बाद पत्नी लालती देवी व आर्केस्ट्रा में कार्यरत कर्मचारियों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन