82 सफाई मजदूरों की नहीं जायेगी नौकरी

नगर परिषद बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण रही.सभी वार्ड पार्षदों को लैपटाप व प्रिंटर दिया गया.जिससे विकास कार्यों का लेखाजोखा तैयार करने में इन्हें मदद मिलेगी.साथ ही सदस्यों ने मासिक भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव पास करते हुए सरकार से निर्णय लेने की मांग की गयी.
प्रतिनिधि,सीवान. नगर परिषद वोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण रही.सभी वार्ड पार्षदों को लैपटाप व प्रिंटर दिया गया.जिससे विकास कार्यों का लेखाजोखा तैयार करने में इन्हें मदद मिलेगी.साथ ही सदस्यों ने मासिक भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव पास करते हुए सरकार से निर्णय लेने की मांग की गयी. अभी मुख्य पार्षद को 10 हजार, उपमुख्य पार्षद को 8 हजार और वार्ड पार्षद को सिर्फ 1500 रुपये भत्ता मिलता है. इसकी जगह मुख्य पार्षद का भत्ता 30 हजार, उप मुख्य पार्षद का 24 हजार और वार्ड पार्षदों का 15 हजार रुपये करने की मांग रखी गयी.जिसे पास करते हुए अब कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा. सफाई व्यवस्था और नालों की उड़ाही को लेकर वार्ड पार्षद शाह आलम ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले बड़े नालों की सही ढंग से सफाई नहीं की गई. केवल कागज पर सफाई दिखाकर पैसों का बंटवारा हुआ है. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने कहा कि अगर कहीं नालों की उड़ाही अधूरी है तो जानकारी मिलते ही वहां टीम भेजकर काम कराया जायेगा. बैठक में मुख्य पार्षद सैंपी देवी, उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता, वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, शहाबुद्दीन अंसारी, रीता देवी, संतोष यादव, लाडली खातून, राज कुमार बांसफोर, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, नगर प्रबंधक बालेश्वर राय और स्वच्छता पदाधिकारी उज्जवल तिवारी समेत सभी अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे. 45 वार्डों की लगभग 1000 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई बैठक में शहर की मुख्य सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा भी उठा. पार्षदों ने कहा कि डिवाइडर अंधेरे में साफ नजर नहीं आते है.इस पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे. इसके बाद नगर परिषद के 82 मजदूरों की नौकरी पर चर्चा हुई. ये मजदूर पहले छह माह के लिए रखे गए थे लेकिन हाल ही में उनकी नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी.जिसे बहाल रखने पर सहमति बनी. बैठक में विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई और 45 वार्डों की लगभग 1000 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. कूड़ा डंपिंग की समस्या पर हुई चर्चा बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा कूड़ा डंपिंग की समस्या पर हुई.पार्षद आजम अली ने कहा कि पचरुखी प्रखंड में दो जगह जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है.उन्होंने सुझाव दिया कि जमीन अनुबंध पर ली जाए और भाड़ा भी तय किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि पहले बरहनी चंवर में जमीन दी गई थी. लेकिन नगर परिषद के ही कुछ बिचौलियों और उनके प्रतिनिधियों ने वहां कूड़ा गिराने से रोक दिया था. इसी कारण बरहनी में कूड़ा गिरना बंद हुआ. इओ ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान खोजा जा रहा है. त्योहारों के समय चलेगा विशेष अभियान नगर परिषद की बैठक में इस बार खास तौर पर सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई. सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि अब जब पितृपक्ष, नवरात्र, दीपावली और छठ जैसे बड़े-बड़े पर्व आने वाले हैं तो पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए.बैठक में तय हुआ कि त्योहारों के समय पूरे नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी ताकि लोगों को गंदगी या जलजमाव जैसी दिक्कत न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




