सीवान में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष नियोजन शिविर, 57 ने लिया हिस्सा; 14 शॉर्टलिस्ट
अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करके अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सीवान में आयोजित विशेष नियोजन शिविर में 57 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 14 को शॉर्टलिस्ट किया गया। जानिए पूरी खबर।
Siwan News : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान की ओर से बुधवार को वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में निःशक्तजनों के लिए एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 57 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.
विभिन्न पदों के लिए लिया गया साक्षात्कार
नियोजन शिविर में Youth for Job की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर कॉलिंग एग्जीक्यूटिव, टेली कॉलिंग एग्जीक्यूटिव समेत अन्य पद शामिल थे. साक्षात्कार के बाद कंपनी की ओर से 14 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.
रोजगार के साथ कौशल विकास पर भी जोर
शिविर का उद्देश्य दिव्यांग एवं निःशक्त अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगारपरक मार्गदर्शन प्रदान करना था. अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा कौशल विकास के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.
रोजगार से जोड़ने का प्रयास रहेगा जारी
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे विशेष नियोजन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा. इस तरह के शिविरों से दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी.
ये अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद
शिविर में Youth for Job के एचआर प्रतिनिधि शिवम कुमार, जीविका के जॉब मैनेजर सुमंत दास, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह सहित जिला नियोजनालय, सीवान के सभी कर्मी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए