siwan news : बसंतपुर के मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 30 बच्चे सफल

Updated:
विज्ञापन

siwan news : मुख्यालय स्थित आदर्श राजकिय मध्य विद्यालय बसंतपुर में गुरुवार को प्राचार्य हृदयानंद सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया

विज्ञापन

बसंतपुर. मुख्यालय स्थित आदर्श राजकिय मध्य विद्यालय बसंतपुर में गुरुवार को प्राचार्य हृदयानंद सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सीवान जिले के बसंतपुर आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के कुल 30 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. राज्यस्तरीय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रखंड के 30 छात्रों के चयन होने पर लोगों ने प्रसन्नता जतायी है. सफल छात्र-छात्राओं में प्रियांशु कुमारी, मानसी कुमारी, हिमांशु कुमार, अमृता कुमारी, स्नेहा कुमारी, अभिनंदन कुमार, अंकित कुमार, हम्माद अंसारी समेत अन्य विद्यार्थी शामिल हैं. मौके पर शिक्षक डॉ प्रदीप कुमार सिंह, अरुण कुमार, मनोज कुमार, संजय राय समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन