बंद मकान का ताला तोड़ नकदी सहित 25 लाख की चोरी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 11 Feb 2026 10:18 PM

विज्ञापन

. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी गली नंबर चार में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकद सहित तकरीबन 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उड़ा ली हैं. पीड़ित मनोज कुमार वर्मा जो एक जाने-माने साहित्यकार और बैंकर हैं. जिन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी गली नंबर चार में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकद सहित तकरीबन 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उड़ा ली हैं. पीड़ित मनोज कुमार वर्मा जो एक जाने-माने साहित्यकार और बैंकर हैं. जिन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा अपने पूरे परिवार के साथ एक फरवरी को लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शादी के कार्यक्रम से वे 10 फरवरी को घर लौटे. घर पहुंचते ही उन्हें दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर प्रवेश करने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे. चोरों ने 60 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवर और अन्य मूल्यवान वस्तुएं चुरा लीं. जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके. हाल ही में उस क्षेत्र हो चुकी हैं कई घटना एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी ब्रजकिशोर हाई स्कूल के सामने स्थित एक मकान का ताला तोड़कर बाईट 27 जनवरी को चोरों ने उत्सव कुमार प्रियदर्शी के मकान से नगद सहित लाखो की संपत्ति चोरी की थी. चोरों द्वारा अलमीरा में रखी 20 हजार नगद,सोने की ज्वेलरी और लैपटॉप की चोरी कर ली थी. दो- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा खास गांव में 28 जनवरी को बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नगक सहित 13 लाख की संपत्ति की चोरी की है . जिसमे पीड़ित मकान मालिक लाडली खातून मकान बंद कर इलाज कराने के लिए कोलकाता गए थे. ज बोले थानाध्यक्ष मामले की जांच की जा रही हैं. जल्द ही चोरी के सामान के साथ चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उपेंद्र कुमार सिंह,थानाध्यक्ष, मुफस्सिल

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन