मुनीम लूटकांड में मैरवा के विवेक सहित दो धराये

Updated:
विज्ञापन

सीवान : सीमावर्ती यूपी के देवरिया जिले बनकटा थाना क्षेत्र के दो देशी शराब की दुकानों पर गोली चलाकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को बनकटा पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों बदमाशों में एक मैरवा के कोड़रा तो दूसरा सीमावर्ती बनकटा थाना क्षेत्र के खुरवसिया गांव निवासी […]

विज्ञापन

सीवान : सीमावर्ती यूपी के देवरिया जिले बनकटा थाना क्षेत्र के दो देशी शराब की दुकानों पर गोली चलाकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को बनकटा पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों बदमाशों में एक मैरवा के कोड़रा तो दूसरा सीमावर्ती बनकटा थाना क्षेत्र के खुरवसिया गांव निवासी बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक व लूटे गये सात हजार रुपये बरामद किया. लूटकांड में शामिल चार अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस लूटकांड का मास्टरमाइंड सरगना सीवान जिला निवासी न्यूटन बताया है. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि आठ फरवरी को बनकटा थाना क्षेत्र के जगदीश बनकटा में देशी शराब की दुकान के मुनीम पर गोली चला दी थी.
इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया था. अभी यह मामला चल ही रहा था कि 12 फरवरी की रात फिर बदमाशों ने बनकटा के सिकटिया स्थित देशी शराब की दुकान के मुनीम नौतन थाना क्षेत्र के विसरामपुर गांव निवासी किशनाथ मांझी को निशाना बना लिया था.
अपराधियों ने मुनीम से 50 हजार रुपये लूटकर प्रतापपुर फैक्टी की तरफ से बिहार सीमा में प्रवेश कर गये. इस सूचना के बाद बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद के साथ ही एसओजी टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर शाम दोनों टीमें छापेमारी कर रही थी. इसी बीच बनकटा के एकडंगा पुलिया के पास से दो लोगों को बाइक के साथ पकड़ा.
पूछताछ में एक ने अपना नाम मैरवा थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी विवेक कुमार राम तो दूसरे ने बनकटा थाना क्षेत्र के खुरवसिया दक्षिण निवासी अरुण कुमार राम बताये जाते हैं. तलाशी के दौरान विवेक के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, 3800 रुपये व अरुण के पास से एक चाकू व 3200 रुपये मिले. पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की. विवेक ने बताया कि बिहार के ही सीवान का रहने वाला न्यूटन सरगना है. पुलिस न्यूटन सहित शामिल अन्य चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन