जल-जीवन-हरियाली को ले किया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन

मैरवा : मैरवा प्रखंड के कबीरपुर में रविवार की देर शाम सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पौधारोपण किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार पर्यावरण को लेकर काफी सजग है. इसी के तहत सरकार जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम भी चला रही है. बिहार में जंगलों का प्रतिशत 14 प्रतिशत है […]

विज्ञापन

मैरवा : मैरवा प्रखंड के कबीरपुर में रविवार की देर शाम सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पौधारोपण किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार पर्यावरण को लेकर काफी सजग है. इसी के तहत सरकार जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम भी चला रही है. बिहार में जंगलों का प्रतिशत 14 प्रतिशत है जिसे सरकार पृथ्वी दिवस तक 34 प्रतिशत करना चाहती है. बिना पेड़ पौधों के मानव का जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता.

आपके शहर में

विज्ञापन
बिहार सरकार ने 51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि बिहार इकलौता ऐसा राज्य है, जहां मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना के तहत जहां एपीएल तथा बीपीएल में बिना भेद किये सभी वृद्धों को पेंशन दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सरकार भूमिहीन गरीबों को जमीन खरीद कर 60 हजार रुपए मकान बनाने को दे रही है.
सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर भी बिहार पहला ऐसा राज्य है .जो बाल विवाह दहेज प्रथा एवं शराब उन्मूलन जैसे मुद्दों पर गंभीर है. इस कार्यक्रम में महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र ठाकुर, जीरादेई अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, मोहन राजभर, मुरली पटेल, संजय पाठक, हेमनारायण साह मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन