सीवान : पुलिस की वर्दी पहने डकैतों ने 12 लाख की संपत्ति लूटी

Updated:
विज्ञापन

रघुनाथपुर (सीवान) : थाना क्षेत्र के टारी बाजार में शनिवार की रात पुलिस की वर्दी में आये हथियारबंद डकैतों ने डेढ़ घंटे तक तांडव मचाया. इस दौरान ज्वेलरी की दो दुकानों से करीब 12 लाख की संपत्ति लूट ली. इसके बाद एक प्रिंटिंग प्रेस को जबरन खोलवाया व उसमें मौजूद एक व्यक्ति की जमकर पिटाई […]

विज्ञापन

रघुनाथपुर (सीवान) : थाना क्षेत्र के टारी बाजार में शनिवार की रात पुलिस की वर्दी में आये हथियारबंद डकैतों ने डेढ़ घंटे तक तांडव मचाया. इस दौरान ज्वेलरी की दो दुकानों से करीब 12 लाख की संपत्ति लूट ली. इसके बाद एक प्रिंटिंग प्रेस को जबरन खोलवाया व उसमें मौजूद एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की. बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब 10 से 12 की संख्या हथियार बंद डकैत टारी बाजार में पहुंचे. इसके बाद बाजार स्थित उमेश शर्मा की प्रिया ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख नकद व आठ लाख रुपये के जेवर लूट लिये. इसके बाद डकैतों ने मां उर्मिला ज्वेलर्स नामक दूसरी

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान को निशाना बनाया. डकैतों ने इस दुकान में मौजूद तिजोरी का ताला तोड़कर नकदी सहि�� दो लाख के जेवरात लूट लिये. इसके बाद वंदना प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के बेटे सोनू कुमार से जबरन गेट खोलवाया.

पुलिस की वर्दी देख उसने गेट खोल दिया. इसके बाद डकैतों ने दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई की. डकैतों की सारी करतूत बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार भागे-भागे अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष मुबारक अली ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन