दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भेजी गयी मोकामा शेल्टर होम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 6:01 AM
सीवान : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सात साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिसिया जांच तेज हो गयी है. सुरक्षा व अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए पीड़िता को मोकामा शेल्टर होम स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर दोषियों को चिह्नित […]
सीवान : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सात साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिसिया जांच तेज हो गयी है. सुरक्षा व अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए पीड़िता को मोकामा शेल्टर होम स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर दोषियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है. वहीं संस्थान के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. बीते सोमवार को एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने दुष्कर्म मामले में संस्थान के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










