आर्थिक गणना के लिए कार्यशाला का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महाराजगंज : अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को सातवें आर्थिक गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएससी के जिला प्रबंधक नाविल अहमद हाशमी और अमन पांडे की देख -रेख में हुआ. जिसमें गणना के लिए महाराजगंज और भगवानपुर प्रखंड के निबंधित पर्यवेक्षक व प्रेरकों को प्रशिक्षित किया गया. निबंधित […]
विज्ञापन
महाराजगंज : अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को सातवें आर्थिक गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएससी के जिला प्रबंधक नाविल अहमद हाशमी और अमन पांडे की देख -रेख में हुआ. जिसमें गणना के लिए महाराजगंज और भगवानपुर प्रखंड के निबंधित पर्यवेक्षक व प्रेरकों को प्रशिक्षित किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
निबंधित पर्यवेक्षक व प्रेरकों को आर्थिक गणना पूरी तरह से पेपरलेस यानी मोबाइल एप के माध्यम से कैसे किया जायेगा, इस बात की जानकारी लैपटॉप के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी. सीएससी के जिला प्रबंधक नाविल अहमद हाशमी ने बताया कि भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा इस बार की सातवीं आर्थिक गणना का कार्य सीएससी के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है.
उद्देश्य से सीएससी के जिला प्रबंधक नाविल अहमद हाशमी और अमन कुमार पांडे के द्वारा इस बार के सातवीं आर्थिक गणना में कृषि क्षेत्र की पहली बार शामिल किया गया है. कार्यक्रम में गुड्डू सिंह, बब्लू कुशवाहा, दिनेश राय, आशुतोष सिंह, नारायणी कुमारी, पलवी कुमारी, पुष्पांजलि, नेहा कुमारी, दीपक राय, मोहम्मद कैश व हीरालाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन