किसानों को जानकारी देने के लिए कृषि रथ हुआ रवाना

Published at :24 Oct 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को जानकारी देने के लिए कृषि रथ हुआ रवाना

सीवान : आत्मा के तत्वावधान में आयोजित कृषि जागरूकता महाभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को टाउन हॉल में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम राधा रमण सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक सारण विजेंद्र चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव, निदेशक आत्मा शीलाजीत सिंह तथा उप परियोजना निदेशक केके […]

विज्ञापन

सीवान : आत्मा के तत्वावधान में आयोजित कृषि जागरूकता महाभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को टाउन हॉल में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम राधा रमण सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक सारण विजेंद्र चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव, निदेशक आत्मा शीलाजीत सिंह तथा उप परियोजना निदेशक केके चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक प्रतिनिधि प्रबंधक एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शामिल हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य इनके माध्यम से किसानों को जागरूक करना तथा सरकार की कृषि योजनाओं से अवगत कराना था. संयुक्त कृषि निदेशक सारण विजेंद्र चौधरी ने कहा कर्मशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को रबी फसल संबंधी जानकारी के साथ-साथ प्रोत्साहन भी मिलता है.
विभाग की ओर से फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है. साथ ही किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम भी बनाना है.
निदेशक आत्मा शीलाजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए नित नयी योजनाओं को ला रही है, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके. कर्मशाला सह प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर के वैज्ञानिक डॉ अनुराधा रंजन, डॉ आरके मंडल व डॉ सुनील मंडल द्वारा समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, मिट्टी की जांच, जैव उर्वरक, सहित तमाम जानकारियां दी गयी.
प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी 25 अक्तूबर से प्रखंड स्तर व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम संचालित कर किसानों को जानकारी प्रदान करेंगे. इधर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कृषि जागरूकता रथ को संयुक्त कृषि निदेशक सारण विजेंद्र चौधरी व एडीएम राधा रमण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके डॉ वरूण कुमार, डॉ सुनील कुमार, राम मनोहर कुमार, मनोरंजन कुमार, राजीव रंजन पाठक व पूर्णनेंदु मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन