कोचिंग से वापस आ रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ स्थित टीओपी के समीप बुधवार की सुबह कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में […]
विज्ञापन
सीवान : नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ स्थित टीओपी के समीप बुधवार की सुबह कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे राम राज्य मोड़ स्थित टीओपी से महज कुछ ही दूरी पर कोचिंग से पढ़कर वापस आ रहे 10वीं क्लास का छात्र दक्षिण टोला निवासी शमशुद्दीन मियां का पुत्र विशाल अली अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था.
उसी दौरान एक दूसरे कोचिंग संस्थान का छात्र उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक विशाल के दोस्त भीम कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा गांव के पीयूष कुमार और मुफस्सिल थाना ने मीरपुर गांव निवासी बबलू सिद्दीकी के बीच पहले से विवाद चल रहा था.
बुधवार की सुबह जब विशाल हमलोगों के साथ कोचिंग से बाहर निकला तो बबलू सिद्दीकी हाथ में लिए चाकू से विशाल पर वार कर दिया. जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपित बब्लू सिद्धिकी जो कि रामराज मोड़ स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की एसआइ इंदु कुमारी टेंपो ने सदर अस्पताल पहुंच घायल युवक से पूछताछ किया और घटना की जानकारी ली.
बोले नगर इंस्पेक्टर
नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने कहा कि चाकू बाजी मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सदर अस्पताल पहुंचकर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने घायल छात्र से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद मामले की जांच में जुट गये है.
जयप्रकाश पंडित, नगर इंस्पेक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन