एसडीओ कार्यालय पर लोगों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : बुधवार की दोपहर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समीप दोपहिया वाहन लगाये हुए थे. इसी दौरान एसडीओ संजीव कुमार पहुंचे और वाहनों में ताला लगवा दिया. इसके बाद सूचना मिलते ही कचहरी व अन्य विभागों में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने यहां पहुंचकर प्रशासन के […]
विज्ञापन
सीवान : बुधवार की दोपहर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समीप दोपहिया वाहन लगाये हुए थे. इसी दौरान एसडीओ संजीव कुमार पहुंचे और वाहनों में ताला लगवा दिया. इसके बाद सूचना मिलते ही कचहरी व अन्य विभागों में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने यहां पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि अगर प्रशासन के द्वारा पार्किंग की व्यवस्था रहती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती.
विज्ञापन
इधर ताला जड़ने के बाद एसडीओ ने विभागीय कर्मियों को जुर्माना लगाने का आदेश दे दिया. इसी के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन