साइकिल सवार को बचाने में पलटी बस, छह यात्रियों को आयी चोटें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2019 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

रघुनाथपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के आमवारी गांव के समीप सुरेंद्र नारायण उच्च विद्यालय के पास सीवान से सवारी लेकर टारी बाजार जा रही बस साइकिल सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस के पलटने के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और शीशा आदि तोड़कर अंदर मौजूद सवारियों को […]
विज्ञापन
रघुनाथपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के आमवारी गांव के समीप सुरेंद्र नारायण उच्च विद्यालय के पास सीवान से सवारी लेकर टारी बाजार जा रही बस साइकिल सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस के पलटने के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और शीशा आदि तोड़कर अंदर मौजूद सवारियों को बाहर निकाला.
बस में सवार सभी यात्री सुरक्षति थे. आधा दर्जन सवारियों को हल्की चोटें आयी थी. मालूम हो कि बुधवार की सुबह सात बजे के करीब बस सवारी लेकर टारी बाजार के लिए रवाना हुई. बस अभी आंदर-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर आमवारी गांव के समीप सुरेंद्र नारायण उच्च विद्यालय के समीप पहुंची ही थी कि अचानक से बस के आगे साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया.
इसके बाद बस सड़क के किनारे खाई में पलट गयी. इधर घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गये. वहीं साइकिल चालक को तनिक भी खरोच नहीं आयी. इधर बस में सवार लोग आनन-फानन में किसी तरह से बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले. इस घटना में कई महिला व पुरुषों को चोटें आयी है.
घटना के बाद स्थानीय लोग भी सवारियों को मदद कर बस से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी. थानाप्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं है. सभी बस की सवारी सुरक्षित है. वहां पर पुलिस व चौकीदार को तैनात कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




