महिला चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
Updated at : 30 Aug 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के हरपालपुर में गुरुवार को ग्रामीणों ने महिला चोर को पकड़ पिटाई कर दी. उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर घटना की सूचना पश्चात सैंकड़ों ग्रामीणों ने महिला चोर को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे. घटना के बारे में बताया जा रहा […]
विज्ञापन
हसनपुरा : एमएच नगर थाना के हरपालपुर में गुरुवार को ग्रामीणों ने महिला चोर को पकड़ पिटाई कर दी. उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर घटना की सूचना पश्चात सैंकड़ों ग्रामीणों ने महिला चोर को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे से ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर के कैंपस में बच्चा अगवा करने की फिराक में थी.
तकरीबन दो घंटे बाद हरपालपुर निवासी अलाउद्दीन का पांच वर्षीय पुत्र इबरार अंसारी जैसे ही पानी पीने आया, तभी महिला ने मिठाई के बहाने बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चल दिया. इस बीच उक्त महिला चोर ने विद्यालय पहुंच कर रसोइया से खाना मांगा, लेकिन उस वक्त खाना तैयार नहीं था. तभी किसी ने अनजान महिला के साथ एक बच्चे को जाने की सूचना ग्रामीणों को दी. तभी ग्रामीणों ने बहेलिया गांव के निकट नहर पर महिला को धर दबोचा.
इधर ग्रामीणों के उग्र रवैया देख थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने अन्य पुलिस बल मंगाया. घंटों काफी मशक्कत करने के पश्चात व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला पुलिस जीप में बैठाकर थाने लायी. वहीं आंदर प्रभाग इंस्पेक्टर, एमएचनगर थानाध्यक्ष, आंदर थानाध्यक्ष की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित थाने लायी गयी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला विक्षिप्त दिख रही है. फिर भी गहन पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




