सीवान : जेल में बंद कैफ ने श्याम बाबू की हत्या की रची थी साजिश
सीवान : नगर थाने के रामराज्य मोड़ के पास 15 मई को रालोसपा नेता के भाई व व्यवसायी जावेद उर्फ श्याम बाबू की हत्या की साजिश का खुलासा शुक्रवार को हुआ. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मो कैफ ने सीवान जेल से जावेद की हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने बताया कि मो […]
सीवान : नगर थाने के रामराज्य मोड़ के पास 15 मई को रालोसपा नेता के भाई व व्यवसायी जावेद उर्फ श्याम बाबू की हत्या की साजिश का खुलासा शुक्रवार को हुआ. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मो कैफ ने सीवान जेल से जावेद की हत्या की साजिश रची थी.
आपके शहर में
उन्होंने बताया कि मो शहाबुद्दीन के करीबी युसुफ हत्याकांड सहित कई मामलों में श्याम बाबू गवाह था. जेल में साथ बंद हरीश पासवान की मदद से मो कैफ ने तीन लाख की सुपारी बलिया के तीन अपराधियों को दी. घटना से पहले रामनगर मोहल्ले में बलिया के सोनू यादव, सतन यादव समेत तीन अपराधियों ने शरण ली थी. मो कैफ के चाचा मिस्टर मियां ने तीनों अपराधियों को तीन लाख रुपये दिये. इसके बाद हत्या कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए