स्कूल में पढ़ने आयी तीन छात्राएं हुईं बेहोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान/भगवानपुर हाट/रघुनाथपुर : गर्मी भरी तपिश के बीच सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पढ़ने आयी तीन छात्रा बेहोश हो गयी. इन छात्राओं के बेहोश होने के बाद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गया. आनन-फानन में शिक्षकों ने छात्राओं का प्राथमिकी इलाज कराने के बाद घर भेजा. भगवानपुर हाट प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भीष्मपुर […]
विज्ञापन
सीवान/भगवानपुर हाट/रघुनाथपुर : गर्मी भरी तपिश के बीच सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पढ़ने आयी तीन छात्रा बेहोश हो गयी. इन छात्राओं के बेहोश होने के बाद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गया. आनन-फानन में शिक्षकों ने छात्राओं का प्राथमिकी इलाज कराने के बाद घर भेजा.
भगवानपुर हाट प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भीष्मपुर में वर्ग सात की छात्रा नेहा कुमारी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलमलिया के वर्ग चार की छात्रा मुस्कान खातून विद्यालय में चेतना सत्र में ही गिर कर बेहोश हो गयी. एचएम मनोज कुमार शुक्ल तथा अवधेश सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से ऐसा होने की बात हो सकती है.
प्रश्न उठता है कि साढ़े छह बजे इतनी धूप तो रहती नहीं है, फिर भी बच्चे गिर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय पंजवार में वर्ग चार की छात्रा चेतना सत्र के बाद अपने कक्ष में बेहोश हो गयी. हालांकि इस छात्रा के बेहोश के संबंध में एचएम अवधेश सिंह ने गर्मी के कारण को साफ तौर पर नकार दिया. उन्होंने बताया कि सुबह 6.30 से 7.30 बजे के बीच इतनी तेज धूप नहीं था कि इसका प्रभाव छात्रों पर पड़ता.
स्कूल बंद के ले डीइओ ने डीएम को भेजी संचिका : सीवान. जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने जिला पदाधिकारी रंजीता के पास सोमवार को स्कूल बंद होने करने के लिए संचिका भेजी है. डीइओ ने बताया कि चुकी जिला पदाधिकारी सर्वेसर्वा होते हैं, ऐसे में उनकी सहमति मिलने के साथ ही औपचारिक तौर पर प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के बंद होने का निर्देश जारी कर दिया जायेगा. वहीं डीइओ ने बताया कि जांच के बाद ही क्लियर होगा कि छात्र गर्मी से बेहास हुए या किसी और कारण से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




