ऊमस व गर्मी से बढ़ी परेशानी, लू से झुलसने लगा तन-मन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है. तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है. गर्मी से राहत के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कड़ी धूप के कारण जिलावासियों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है. चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि […]
विज्ञापन
सीवान : गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है. तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है. गर्मी से राहत के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कड़ी धूप के कारण जिलावासियों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है. चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि दिन चढ़ते ही लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है.
तपिश के साथ बढ़ी ऊमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. गर्मी से बेहाल लोग बारिश होने का इंतजार करने लगे हैं. मौसम के कड़े तेवर का आलम यह है कि सुबह नौ बजे के बाद से लेकर शाम चार बजे से पहले तक घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है.
रोजेदारों को तो और अधिक फजीहत झेलनी पड़ रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का सुख-चैन छीन लिया है. दिन तो दिन अब रात में भी गर्मी से नींद उड़ने लगी है. बिजली पंखा चलने पर भी गर्मी कम नहीं हो रही है. आम लोग से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री हो गया वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.
वहीं बाजारों में पंखा, कूलर व एसी आदि की मांग बढ़ गयी है. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने हर कीमत के पंखा और कूलर मंगा रखे हैं. दुकानदार के अनुसार गर्मी का मौसम आते ही खासकर पंखे की बिक्री रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं तारबूज समेत ठंडे फलों की बिक्री भी तेज हो गयी है. शहर के जेपी चौक, राजेंद्र पथ, थाना रोड, श्रीनगर, बबुनिया मोड़ सहित अन्य स्थानों पर दुकान सजे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




