आचार संहिता की घंटी बजने के बाद पोस्टर हटे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : सोमवार को आचार संहिता की घंटी बजने के बाद बाजार से राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर उतारने में नगर पर्षद के कर्मी जुटे रहे. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्टर हटाने का कार्य जारी रहा. रविवार शाम चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद देर शाम को ही नगर पर्षद […]
विज्ञापन
सीवान : सोमवार को आचार संहिता की घंटी बजने के बाद बाजार से राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर उतारने में नगर पर्षद के कर्मी जुटे रहे. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्टर हटाने का कार्य जारी रहा.
रविवार शाम चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद देर शाम को ही नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार व सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार सड़कों पर निकल गये. इसके बाद गोपालगंज मोड़ के समीप से बैनर पोस्टर हटवाने में जुट गये. इसके बाद सोमवार की सुबह में भी हर रोड में बैनर पोस्टर को हटाने में हर कर्मी नगर पर्षद के जुटे रहे.
इस दौरान जेपी चौक, कचहरी रोड, अस्पताल रोड, मालवीय चौक, गांधी मैदान सहित अन्य स्थानों से पोल पर लगे बैनर-पोस्टर को हटाया गया. यह अभियान देर शाम तक चला. नगर पर्षद की इओ अजित कुमार ने बताया कि बैनल पोस्टर को हटवा दिया गया है. अगर इसके बाद बिना अनुमति के कहीं भी बैनर पोस्टर दिखायी देगा तो कार्रवाई तय है. इसको लेकर सभी को जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










