सीतामढ़ी: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक मौत

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

फोटो - मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी: जनकपुर रोड स्टेशन के पास शनिवार अहले सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ। तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान के लिए जुटी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर पुपरी स्थित जनकपुर रोड स्टेशन के समीप शनिवार की अहले सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. स्टेशन के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर (Flyover) के नीचे सुबह करीब 5:00 बजे सीतामढ़ी से दरभंगा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही कटकर मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

शव की पहचान की कोशिशें जारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (GRP) जनकपुर रोड में तैनात राजकिशोर महतो पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है.

पैंट-शर्ट पहने हुए था युवक

जीआरपी के अनुसार, मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है और वह पैंट-शर्ट पहने हुए था. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि अगले 72 घंटों तक शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और शिनाख्त होने के बाद ही परिजनों को सौंपकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन