चाय नहीं पीने पर युवक को इतना मारा कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एक युवक को चाय पीने से इंकार करना काफी भारी पड़ गया.

विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी जिले से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आदमी को सिर्फ इसलिए मार कर घायल कर दिया गया क्योंकि उसने चाय पीने से इंकार कर दिया. लोहे के रॉड से युवक को इतना मारा गया कि उसे इलाज के लिए पीएचसी जाना पड़ा है. पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है. 

विज्ञापन

चाय पीने से किया इंकार तो लोहे की रॉड से मारा

बता दें कि ये पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के पुपरी में बाजपट्टी का है. यहां के के पिपराढ़ी गांव  निवासी श्यामबाबू चौधरी ने राजबाग के प्रशांत गैस एजेंसी संचालक सुशील चौधरी व प्रशांत जायसवाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को वह अपने फुफेरे भाई अर्कनाथ चौधरी के साथ रामफल महतों के डेरा पर जा रहे थे. इस दौरान सुशील चौधरी ने उन्हें अपने घर पर बुलाया. घर पहुंचने पर दोनों भाइयों को चाय पीने के लिए दिया. जिसके बाद शायमबाबू चौधरी ने तो चाय पिया लेकिन अर्कनाथ चौधरी ने चाय पीने से इंकार कर दिया. इस बात से गुस्सा होकर आरोपी सुशील अर्कनाथ चौधरी को लोहे की रॉड से मारने लगा. 

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके भाई को इतना मारा कि पीड़ित का पीएचसी में इलाज कराना पड़ गया. वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही पुपरी थाने में FIR दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, डिलीवरी होने तक खड़ी रही ट्रेन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन