मेला देखने गये युवक को पत्नी के सामने मारी गोली, हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 7:04 PM
थाना क्षेत्र के लछुआ गांव में बीती रात पत्नी के साथ मेला देखने आए युवक को पत्नी के सामने ही तीन अपराधियों ने गोली मार दी.
बथनाहा(सीतामढ़ी) . थाना क्षेत्र के लछुआ गांव में बीती रात पत्नी के साथ मेला देखने आए युवक को पत्नी के सामने ही तीन अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक की पहचान जिले के भुतही थाना अंतर्गत फुलकाहा गांव निवासी स्व उपेंद्र पंजियार के पुत्र राजा पंजियार के रूप में की गयी है. घटना रात करीब 2.00 बजे की बतायी गयी है. जख्मी युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि छह मार्च 2024 को राजा पंजियार का विवाह लछुआ निवासी सत्यनारायण महतो की पुत्री ममता से हुई थी. दो दिन पहले ही राजा अपने ससुराल आया था. बीती रात करीब 12.00 बजे वह पत्नी के कहने पर गांव में आयोजित महावीरी झंडा मेला देखने के लिए निकला था. रात करीब 2.00 बजे लौटने के क्रम में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पत्नी के सामने ही युवक को गोली मार दी. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. इस संबंध में जख्मी युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉ वरुण कुमार ने बताया कि शरीर में फंसी गोली निकाल दी गयी है. हालत नाजुक बनी हुई है.
— सभी बिंदुओं पर की जा रही जांच : एएसपीमामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पीड़ित फिलहाल इलाजरत है. होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जायेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
— आशीष आनंद, एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










