ड्रीम इलेवन के चक्कर में युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के भदियन वार्ड 10 निवासी स्व राम किशोर साह के पुत्र चंदन कुमार (22) ने ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली. खबर सुनकर गांव में मातम छा गया.

विज्ञापन

नानपुर(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के भदियन वार्ड 10 निवासी स्व राम किशोर साह के पुत्र चंदन कुमार (22) ने ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली. खबर सुनकर गांव में मातम छा गया. परिजनों में कोहराम मच गया. आर्थिक तंगी और क़र्ज़ के कारण युवक ने आत्महत्या की है. गांव में चर्चा है कि उसको ड्रीम इलेवन का चस्का लगा था. लगातार ड्रीम इलेवन खेलता था. इससे उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था. उसने गांव में काफी कर्ज ले रखा था. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा. फिर उसका दाह-संस्कार किया गया. मुखिया राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राकेश कुमार दास, सरपंच वीरेन्द्र कुमार व शिवराम साह ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन