ePaper

वाहन की ठोकर से ठाहर गांव की महिला की मौत

Updated at : 25 Apr 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से ठाहर गांव की महिला की मौत

थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के ठाहर गांव में एक महिला की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के ठाहर गांव में एक महिला की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गयी. मृतका की पहचान बलीगढ़ गांव निवासी सोनू शर्मा की पत्नी गोलिया देवी (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मृतका घर से कहीं जा रही थी. इसी दौरान गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी तथा दुर्घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों की माने तो मृतिका के पति सोनू शर्मा जीविकोपार्जन के लिये किसी महानगर गये हुये है. इसी कारण मृतका अपने मायके ठाहर गांव में ही फिलवक्त रहती थी.सूचना पर मौके पर पहुंची रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार परिजनों की ओर से आवेदन दिये जाने के पश्चात मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन