सोनाखान व कटौंझा में बागमती का जलस्तर लाल निशान से ऊपर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से बागमती नदी में अब भी उफान जारी है. मंगलवार को तीन बजे तक जारी प्रशासनिक रिपोर्ट में बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान व कटौंझा में खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से बागमती नदी में अब भी उफान जारी है. मंगलवार को तीन बजे तक जारी प्रशासनिक रिपोर्ट में बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान व कटौंझा में खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाखान में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान 68.80 सेमी से 0.2 सेमी ऊपर बह रही है. वहीं, कटौंझा में इसका जलस्तर खतरे के निशान 55.00 सेमी से 0.44 सेमी ऊपर बह रही है. वहां जलस्तर 55.44सेमी दर्ज किया गया है. जबकि सोनाखान में इसका जलस्तर 69.00 सेमी दर्ज हुआ है. ढेंग में बागमती का जलस्तर 70.60 सेमी दर्ज किया गया है. डूब्बाधार में इसका जलस्तर 61.14 सेमी खतरे के निशान पर स्थिर है. चंदौली में बागमती का जलस्तर 58.40 सेमी, सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 79.42 सेमी, सुंदरपुर में अधवारा नदी का जलस्तर 58.60 सेमी, पुपरी में अधवारा नदी का जलस्तर 52.15 सेमी तथा गोआवाड़ी में लालबकेया नदी का जलस्तर 69.80 सेमी दर्ज किया गया है, जो खतरे के लाल निशान से नीचे है. रिपोर्ट के मुताबिक, बागमती नदी का जलस्तर कटौंझा में तथा झीम नदी का जलस्तर सोनबरसा में बढ़ रहा है. वहीं, ढेंग, सोनाखान, डूब्बाधार, चंदौली में बागमती का जलस्तर घट रहा है, वहीं शेष जगहों पर जलस्तर स्थिर बना हुआ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन