939 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 7:42 PM
भिट्ठामोड़ चौक के समीप नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 939 बोतल देसी-विदेशी शराब व एक चार पहिया वाहन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. रात्रि गश्ती कर लौट रही भिट्ठा थाने की पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह भिट्ठामोड़ चौक के समीप नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 939 बोतल देसी-विदेशी शराब व एक चार पहिया वाहन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थानांतर्गत विशनपुर गांव निवासी अजय कुमार राय के पुत्र गौतम कुमार व मुसाफिर राय के पुत्र भूपेंद्र राय के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि बीआर 7पी 3212 नंबर की बोलेरो गाड़ी से 300 एमएल का 900 बोतल देसी व 750 एमएल का नौ बोतल व 375 एमएल का 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. शराब व बोलेरो को जब्त करते हुए दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










