खेलने के दौरान पांव फिसलने से पोखर में डूबी दो बच्ची, मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ददरी गांव स्थित वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को खेलने के दौरान पोखर में पांव फिसलने से दो बच्चियों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नानपुर. थाना क्षेत्र के ददरी गांव स्थित वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को खेलने के दौरान पोखर में पांव फिसलने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान गांव के ही सोनी कुमारी(उम्र 11 वर्ष) पिता सुधीर राय व सोमन कुमारी(उम्र 12) पिता राजेश राय के रूप में हुई है. घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बतायी गयी है. गांव के ही कुछ महिलाएं पोखर के तरफ घास काटने गयी थी. तब देखा की दो बच्ची पानी में डूब रही है. जब तक लोगों के सहयोग से बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सुमित कुमार यादव, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल से लोगों के सहयोग से पानी से दोनों का शव निकलवाया. वहीं, दोनों परिवारों के सहमति से दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सीओ ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन