वाहन जांच में खुला बड़ा राज, दो बाइक चोर गिरफ्तार... रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आए 12 केस

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोर के साथ थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

बाइक चोर के साथ थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण

सीतामढ़ी पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को शनिवार शाम डूमरी कला चौक पर जांच के दौरान पकड़ा गया.

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी विजय जायसवाल उर्फ विजय चौधरी और मेजरगंज थाना क्षेत्र के पचहरवा निवासी रंजीत साह उर्फ रंजीत कुमार के रूप में हुई है.

वाहन जांच के दौरान दोनों के पास मौजूद दो मोटरसाइकिलों की जांच की गई, जो चोरी की निकलीं.

दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बरामद दोनों मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

कई थानों में दर्ज हैं 12 मामले

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.

उनके खिलाफ मेजरगंज, बैरगनिया, रीगा, सुप्पी और परसौनी थाना क्षेत्रों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों का किसी अन्य वाहन चोरी गिरोह से संबंध है या नहीं.


विज्ञापन
Amrendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन