गणेश पूजा के कलश यात्रा में शामिल किशोर की डूबने से मौत
. थाना क्षेत्र के सहरगामा गांव स्थित तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है.
परिहार. थाना क्षेत्र के सहरगामा गांव स्थित तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है. रविवार सुबह उसका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान परिहार निवासी कन्हैया साह के 14 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, छोटू परिहार चौक पर गणेश पूजा कलश यात्रा में शामिल था. इसके बाद से वह गायब था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए