सर्पदंश से किशोरी की मौत: घर में सोते समय सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी की मौत: घर में सोते समय सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में एक 14 वर्षीय किशोरी की सोते समय सांप काटने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार में मातम पसर गया है. अस्पताल पहुंचने में देरी मौत का मुख्य कारण बनी.

विज्ञापन

Sitamarhi snakebite death:सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया वार्ड संख्या-2 में सर्पदंश से एक 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन

आधी रात को सोते समय सांप ने डसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 12 बजे शंकर राम की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया. नींद में सांप के काटने का अहसास होने पर किशोरी चिल्लाई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.

अस्पताल पहुंचने में हुई देरी बनी मौत का कारण

परिजनों ने आनन-फानन में खुशबू को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ससौला में भर्ती कराया. कड़े प्रयास के साथ चिकित्सकों ने उसका तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन अस्पताल देर से पहुंचने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान ही किशोरी ने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, शरीर में जहर फैलने और समय पर इलाज न मिलने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन