ePaper

शिक्षिका के पति ने बीइओ को दी जान मारने की धमकी

Updated at : 20 Apr 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका के पति ने बीइओ को दी जान मारने की धमकी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सुधीर कुमार राय को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर एक शिक्षिका के पति ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है.

विज्ञापन

बोखड़ा(सीतामढ़ी). प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सुधीर कुमार राय को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर एक शिक्षिका के पति ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है. धमकी से दहशतजदा बीइओ ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि वे 19 अप्रैल को मध्य विद्यालय झिटकी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. उक्त विद्यालय में कुल छह शिक्षक पदस्थापित है. एक शिक्षिका सबीहा खातून बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पायी गयी. निरीक्षण के उपरांत ऑनलाइन प्रतिवेदन राज्य को समर्पित किया गया. शिक्षिका सबीहा खातून के पति आफताब आलम नानपुर प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. आफताब आलम के द्वारा शनिवार को सुबह 7.31 बजे अपने मोबाइल नंबर 8809865078 से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दिया. वे स्वीप कार्यक्रम के तहत बीडीओ की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी के उपरांत 9.45 बजे मध्य विद्यालय भाउर गढ़ में निरीक्षण के लिए पहुंचा, तो निरीक्षण के दौरान ही शिक्षिका सबीहा खातून के पति आफताब आलम मध्य विद्यालय भाउर गढ़ के कार्यालय कक्ष में आया और उन्हें गाली-गलौज करते हुए बोला कि तुम मेरी पत्नी की हाजिरी काटते हो, तुम्हें पता नहीं है कि मैं लाइसेंसी पिस्टल रखता हूं. तुम केके पाठक की आड़ में निरीक्षण के नाम पर पैसा उगाही करते हो. यह कहते हुए उन्हें उनके घर मुजफ्फरपुर से उठा लेने की धमकी दिया. बीइओ ने अपने साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष से इसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई करने एवं जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन